इस्लामिक क्रांति की वर्षगांठ पर ईरान ने किया क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण

तेहरान, तीन फरवरी (एएफपी) ईरान ने 1979 की इस्लामिक क्रांति की वर्षगांठ के अवसर पर 1,350 किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी तक मार करने वाले नये क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। सरकारी टीवी चैनल ने मिसाइल परीक्षण का प्रसारण किया। टीवी के अनुसार देश के रक्षा मंत्री आमिर हातमी का कहना है, ‘‘होविज क्रूज मिसाइल का 1,200 किलोमीटर मारक क्षमता का परीक्षण सफल रहा। उसने सटीक निशाना लगाया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह न्यूनतम समय में तैयार हो सकती है और बहुत कम ऊंचाई पर उड़ान भरता है।’’ हातमी ने होविज मिसाइलों को ईरान के लंबे हाथों की संज्ञा दी

from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2StEzed
Previous Post
Next Post
Related Posts