सैंट्रल बैंक आफ इंडिया का घाटा तीसरी तिमाही में कम होकर 718 करोड़ रुपये रहा

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के सैंट्रल बैंक आफ इंडिया को दिसंबर 2018 में समाप्त तीसरी तिमाही में 718.23 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बैंक का नुकसान काफी कम हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक को 1,664.22 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा है कि आलोच्य तिमाही में उसकी कुल आय 6,329.17 करोड़ रुपये रही जो कि एक साल पहले इसी तिमाही में 6,589.32 करोड़ रुपये रही थी। बैंक ने नियामकीय सूचना में कहा है कि अक्टूबर से

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2D3QEwG
Previous Post
Next Post
Related Posts