नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) शीर्ष 10 कंपनियों में से पांच का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह 65,426.16 करोड़ रुपया बढ़ गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण इस दौरान सबसे अधिक बढ़ा। आलोच्य सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल), एचयूएल, आईटीसी और इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण बढ़ा। हालांकि इस दौरान एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण कम हो गया। शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 41,914.13 करोड़ रुपये बढ़कर 7,62,015.52 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 11,511.39 करोड़ रुपये बढ़कर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2WDULsv