इस्लामाबाद, दो फरवरी (भाषा) चीन अपने सदाबहार दोस्त पाकिस्तान को विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने के लिये 2.5 अरब डॉलर का कर्ज देगा। एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गयी। पाकिस्तान इस समय विदेशी मुद्रा भंडार के गिरते जाने तथा विदेशी कर्ज के बढ़ते जाने की समस्या से जूझ रहा है। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार गिरकर 8.12 अरब डॉलर पर आ गया है जो कि अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष और विश्वबैंक के सुझाये न्यूनतम स्तर से भी कम है। यह भंडार महज सात सप्ताह के आयात के भुगतान योग्य है। इसी कारण विश्वबैंक और एशियाई विकास बैंक पाकिस्तान को कर्ज
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Bf4QTI