मुंबई, 22 फरवरी (भाषा) बांबे उच्च न्यायालय ने रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को अपनी आत्मकथा के प्रकाशन से 13 मार्च तक रोक दिया है। न्यायमूर्ति एस.के.शिंदे की एकल पीठ ने 20 फरवरी को दिये अंतरिम आदेश में मामले की अगली सुनवाई तक आत्मकथा के प्रकाशन पर रोक लगा दी। अगली सुनवाई 13 मार्च को होगी। पीठ सिंघानिया के एक आवेदन पर सुनवाई कर रही थी। सिंघानिया ने रेमंड लिमिटेड द्वारा ठाणे जिला अदालत में उनके खिलाफ दायर मामले को स्थानांतरित करने का आवेदन दिया था। उल्लेखनीय है कि सिंघानिया ‘दी इनकंपलीट मैन’ नाम से आत्मकथा प्रकाशित करने वाले हैं।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2XfofwY