वैश्विक संकेतों और हाजिर मांग से निकेल वायदा कीमतों में 1.31 प्रतिशत की तेजी

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) घरेलू हाजिर बाजार की मजबूत मांग और विदेशों में मजबूती के रुख के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को निकेल की कीमत 1.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 928.80 रुपये प्रति किग्रा हो गई। एमसीएक्स में निकेल के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 12 रुपये अथवा 1.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 928.80 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 1,207 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने निकेल वायदा कीमतों में निरंतर तेजी आने का श्रेय मजबूत वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2tAG4sA
Previous Post
Next Post
Related Posts