हरारे, तीन नवंबर (भाषा) उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा है कि भारत अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने और महाद्वीप के अन्य देशों के साथ एक दूसरे की विशेषज्ञताओं का आदान-प्रदान करने का इच्छुक है। नायडू तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा के दूसरे चरण में जिम्बाब्वे पहुंचे हैं। नायडू विशेष विमान से शुक्रवार रात जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे के रॉबर्ट गैब्रियल मुगाबे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। नायडू 21 वर्षों में जिम्बाब्वे की यात्रा करने वाले भारत के पहले बड़े नेता है। इससे पहले 1996 में तत्कालीन प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने जिम्बाब्वे की
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CZCrlX