नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) पूंजी बाजार नियामक सेबी ने कामकाज प्रक्रिया में सुधार लाने के लिये डेलायट और ईवाई समेत पांच इकाइयों को छांटा है। इन इकाइयों को आनलाइन पंजीकरण प्रणाली में सुधार, बाजार मध्यस्थों का निरीक्षण तथा शिकायत निपटान प्रक्रिया को बेहतर बनाने का काम सौंपा जाएगा। छांटी गयी अन्य कंपनियां एसेंचर सोल्यूशंस, बीडीओ इंडिया एलएलपी और ईआईटी सर्विसेज इंडिया हैं। नियामक ने यह जानकारी दी है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ज्ञान प्रबंधन तथा ‘बिजनेस प्रोसेस री-इंजीनियरिंग’ के लिये रूचि रखने वालों से अगस्त
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2zsoB8n