नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए उनके द्वारा घोषित किए गए उपायों से यह उद्योग क्षेत्र मजबूत होगा। मोदी ने कहा कि बड़े बाजार और बेहतर अवसर, छोटे एवं मझोले उद्योगों के लिए एक ‘हर हाल में लाभ’ की स्थिति होगी। शुक्रवार को मोदी ने एमएसएमई क्षेत्र के लिए कई कदम उठाने की घोषणा की थी। इनमें छोटे और मझोले उद्योगों को एक करोड़ रुपये तक के ऋण की एक घंटे में मंजूरी देना शामिल है। यह ऋण एक विशेष पोर्टल से दिया
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2qu88g0