भारतीय अर्थव्यवस्था की मौजूदा वृद्धि का फायदा उठाएं जिम्बाब्वे की कंपनियां: नायडू

हरारे, तीन नवंबर (भाषा) उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को यहां कहा कि जिम्बाब्वे की कंपनियां भारतीय अर्थव्यवस्था की मौजूदा वृद्धि का फायदा उठा सकती हैं। उन्होंने कहा कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच 17वीं सदी से ही काफी सद्भावपूर्ण रिश्ते रहे हैं, जब वे धातु, खनिज एवं कपड़ों का व्यापार कर रहे थे। नायडू ने कहा कि हालांकि दोनों देशों के आर्थिक संबंधों में उनकी अपार संभावनाएं नहीं झलकतीं।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SJMhOA
Previous Post
Next Post
Related Posts