कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.69 लाख करोड़ रुपये चढ़ा, टीसीएस,एसबीआई को सर्वाधिक लाभ

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में आठ का बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 1.69 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को सर्वाधिक लाभ हुआ है। शेयर बाजार में तेजी से आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत आठ बड़ी कंपनियों को बाजार पूंजीकरण 1,69,865.11 करोड़ रुपये बढ़ा। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स पिछले सप्ताह 1,662.34 अंक यानी 5 प्रतिशत बढ़कर 35,011.65 अंक पर बंद हुआ। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 41,351.28 करोड़ रुपये बढ़कर 7,16,630.43 करोड़ रुपये और एसबीआई का एम-कैप 33,333.33 करोड़ रुपये बढ़कर 2,54,752.35 करोड़

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SI2Ha5
Previous Post
Next Post
Related Posts