नई दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग के बीच विदेशों में कमजोर रुख को देखते हुए सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30 रुपये टूटकर 31,870 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं का उठाव कम होने के कारण चांदी की कीमत भी 500 रुपये गिरकर 39,300 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। बाजार सूत्रों ने कहा कि चीन के केन्द्रीय बैंक द्वारा अपनी घरेलू नीति को नरम करने के कारण डॉलर के मजबूत होने के बीच सर्राफा मांग घटने से वैश्विक बाजार में कमजोर रुख और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CvLnA5