तीन दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में हल्का सुधार

मुंबई, आठ अक्टूबर (भाषा) स्थानीय शेयर बाजारों में आज उतार चढ़ाव भरे कारोबार में बैंकिंग, तेल एवं गैस और वाहन कंपनियों के शयरों के गिरे भावों पर लिवाली बढ़ने से सोमवार को तेजी लौट आयी। पिछले तीन के कारोबार में बाजार में भारी गिरावट आयी थी। दिन में अलग अलग समय पर लिवाली और बिकवाली के झोकों के बीच बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में 660 अंक के दायरे में घट बढ़ देखी गयी। बाजार शुरू में गिरावट में खुला था लेकिन घरेलू संस्थागत निवेशकों की सतत लिवाली से 30 शेयरों वाला सेंसेक्स एक समय 34,636.43 अंक तक चढ़

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Oc2opm
Previous Post
Next Post
Related Posts