नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) माल एवं सेवाकर नेटवर्क (जीएसटीएन) ने एक ऐसा मोबाइल एप पेश किया है जो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, उनके गोदामों और दूसरे स्थानों पर मौका मुआयना करने वाले अधिकारियों के काम में सहायक होगा। जीएसटीएन ने सोमवार को विज्ञप्ति में बताया कि इस एप की मदद से अधिकारियों को मौके पर गोदामों, प्रतिष्ठानों के आंकड़े जुटाने और फोटो लेकर आनलाइन रिपोर्ट भेजने की सुविधा होगी। यह एप सबसे पहले प्रायोगिक तौर पर दिल्ली के कर अधिकारियों को उपलब्ध कराई जायेगी। बाद में राज्यों और संघ शासित प्रदेश के अधिकारियों का इसे दिया जायेगा।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2E5GgbB