संयंत्र हादसा: स्थिति का जायजा लेने भिलाई पहुंचे इस्पात मंत्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसे के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए बुधवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले पहुंचे। मंत्री ने पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव मदद देने का वादा किया है। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट में कहा, "मंगलवार को हुए कोक ब्लास्ट के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए भिलाई पहुंच गए हैं। हम भरोसा दिलाते हैं कि मृतकों के परिवार वालों की हरसंभव मदद की जाएगी और घायलों का सर्वोत्तम इलाज मुहैया कराया जाएगा।" मंगलवार को सेल के भिलाई संयंत्र में विस्फोट हो

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2NvARdm
Previous Post
Next Post
Related Posts