पाकिस्तान में निवेश की सऊदी अरब की योजना ‘सकारात्मक’ : चीन

(के जे एम वर्मा) बीजिंग, आठ अक्टूबर (भाषा) चीन ने पाकिस्तान में निवेश की सऊदी अरब की योजना पर सोमवार को सतर्क प्रतिक्रिया दी। उसने कहा कि कोई भी तीसरा पक्ष बातचीत के आधार पर क्षेत्र की समृद्धि और आपसी-संपर्क बढ़ाने की दिशा में अपना योगदान करता है तो यह ‘सकारात्मक पहलू’ है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की हाल की सऊदी अरब यात्रा के बाद इस बात का ऐलान किया गया था कि रियाद 50 अरब डॉलर के चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का तीसरा ‘रणनीतिक साझीदार’ होगा। हालांकि बाद में इस्लामाबाद ने स्पष्ट किया कि सऊदी अरब द्वारा किये

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Cx1XQo
Previous Post
Next Post
Related Posts