नई दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने सोमवार को कहा कि उसने त्योहारी बिक्री से पहले आपूर्ति चेन और ऑपरेशन्स के लिए 30,000 अस्थायी पदों पर नियुक्तियां की हैं। त्योहारी मौसम में अपने प्रतिद्वंद्वी अमेजन को कड़ी टक्कर देने के लिए वालमार्ट समर्थित कंपनी ने यह कदम उठाया है। फ्लिपकार्ट ने 10-14 अक्टूबर के बीच अपने बिग बिलियन डे के पांचवें संस्करण से पहले ये नियुक्तियां की है। कंपनी का अनुमान है कि उसके प्लेट से जुड़े विक्रेताओं ने अपने अपने स्तर पर पांच लाख से अधिक लोगों को परोक्ष रूप से नियुक्ति किया है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2O9kkAW