दुशांबे, आठ अक्टूबर (भाषा) भारत ने ताजिकिस्तान को विकास परियोजनाओं के लिये सोमवार को 2 करोड़ डालर के अनुदान की पेशकश की। इस देश की यात्रा पर आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यहां ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति के साथ बैठक की। दोनों नेताओं ने आतंकवाद के सभी रूपों और उग्र चरमपंथ का मुकाबला करने को लेकर दोनों पक्षों की प्रतिबद्धता दोहरायी। राष्ट्रपति कोविंद खनिज संसाधनों से समृद्ध इस मध्य एशियाई देश के साथ भारत के पारस्परिक रिश्तों को प्रगाढ़ बनाने के इरादे से तीन दिन की यात्रा पर हैं। बैठक शुरू होने से पहले राष्ट्रपति कोविंद और ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति एमामोली रहमान
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2E41giZ