शेयर बाजारों में गिरावट का दौर जारी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा गिरा

मुंबई, आठ अक्टूबर (भाषा) विदेशी कोष की लगातार निकासी और रुपये के कमजोर बने रहने के बीच शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन गिरावट का दौर जारी रहा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से अधिक गिर गया और निफ्टी 10,300 अंक के स्तर से नीचे चला गया। बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स सुबह के कारोबार में 169.20 अंक यानी 0.53% गिरकर 34,207.79 अंक पर चल रहा है। कारोबार के दौरान यह 34,106.24 अंक के निचले स्तर तक जा चुका है। पिछले तीन सत्र के कारोबार में यह 2,149.15 अंक गिर चुका है। इसी तरह

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2yldCxa
Previous Post
Next Post
Related Posts