आयलमील निर्यात अप्रैल-सितंबर में नौ प्रतिशत बढ़कर 14 लाख टन

नई दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) चालू वित्तवर्ष के पहले छह महीनों में भारत के आयलमील का निर्यात नौ प्रतिशत बढ़कर 14.03 लाख टन हो गए। इस दौरान रैपसीड मील के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गयी। भारत के लिए चीन का बाजार जल्द खुलने की नयी संभावनाओं से आयल मील के निर्यात में और तेजी आने की संभावना है। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए), मुंबई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-सितंबर 2018 के दौरान 14,03,382 टन आयलमील का निर्यात हुआ। इससे पिछले साल इसी अवधि में 12,84,788 टन आयात हुआ था।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RAMuCR
Previous Post
Next Post
Related Posts