नई दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) इस साल अगस्त तक जारी किये गये 128 आरंभिक सार्वजनिक निर्गमों (आईपीओ) के जरिये बाजार से 5.24 अरब डालर जुटाये गये। आने वाले महीनों में आईपीओ आने की गति में और सुधार होने की उम्मीद है। अर्नस्ट एंड यंग (ईवाई) की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। ईवाई की भारत आईपीओ बाजार रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि, इस साल की तीसरी तिमाही में आईपीओ गतिविधि पिछले साल इसी अवधि के मुकाबले गिरावट में रही। वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में बीएसई और एनएसई में केवल तीन आईपीओ लाये
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2NvX5M8