विकसित देश कमजोर राष्ट्रों को दें वित्तीय, प्रौद्योगिकी मदद : संयुक्तराष्ट्र में भारत

(योशिता सिंह) संयुक्तराष्ट्र, 29 सितंबर (भाषा) भारत ने जलावायु परिवर्तन से बचाव के काम में विकसित औद्योगिक देशों को उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराते हुए शनिवार को संयुक्तराष्ट्र महासभा में कहा कि जिन देशों ने अपनी तत्काल जरूरतों के लिए विगत में प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया है वे अब अपनी जिम्मेदारी से मुकर नहीं सकते। भारत ने यह भी कहा है कि गरीब व कमजोर देशों को उनकी स्थिति से उबारने के लिए उन्हें विकसित राष्ट्रों से धन एवं प्रौद्योगिकी मिलनी ही चाहिए। संयुक्तराष्ट्र महासभा की 73वीं बैठक में सामान्य चर्चा के दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2xNxiKl
Previous Post
Next Post
Related Posts